कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी: 16 बाइक व 24 साइकिल जब्त

News Saga Desk

बोकारो। सीसीएल कथारा क्षेत्र में कोयला चोरों के खिलाफ  सुरक्षा बलों ने शनिवार की अहले सुबह छापामारी अभियान चलाया। क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गश्ती टीम व स्वांग कोलियरी की गश्ती टीम ने स्वांग कोलियरी, स्वांग वाशरी व जारंगडीह कोलियरी के क्वारी माइंस एरिया व जारंगडीह कांटा चेक पोस्ट के पीछे माणिक रोड में टीम ने औचक छापेमारी की. टीम को देख कोयला चोर अपने वाहन छोड़ भाग निकले।

इसके बाद टीम ने अवैध कोयला लदी 16 बाइक व 24 साइकिलें जब्त कर मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, कोयले को जारंगडीह कोलियरी के स्टॉक में जमा कर दिया गया। छापेमारी में रामनाथ राय, मोंटू सिंह, बन्ना उरांव, रामरतन प्रसाद, भुनेश्वर, शमशेर कुमार, संतोष कुमार, गौतम राम, लाल मोहन व होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More