चोरों ने 15 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

News Saga Desk

धनबाद। धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के कालीमाता कॉलोनी और मनमन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने 5 घरों में वारदात की। इसमें लगभग 15 लाख की संपत्ति की चोरी का अनुमान है। कालीमाता कॉलोनी के रामचंद्र महतो, अजय सिंह, अर्जुन भूइंया, पम्पम और एक अन्य व्यक्ति के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी किया है। कालीमाता कॉलोनी निवासी इसीएल कर्मी रामचंद्र महतो ने बताया कि वे गुरुवार की रात 10 बजे घर बंद कर ड्यूटी चले गए। सुबह 6 बजे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग सामने आए हैं। सीसीटीवी के सहारे पुलिस अज्ञात चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

Read More News

Read More