टांगी से हमला कर युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

News Saga Desk

बोकारो। बेरमो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में टांगी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पिछरी मिश्रा टोला निवासी बिपुल मिश्रा ( 25 ) के रूप में हुई है।

पिता गुलचंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बिपुल को उसके तीन दोस्तों ने घर से बुलाया था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। देर रात ग्रामीणों को उसका शव बीरोह टांड जंगल में पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमडलीय अस्पताल भेज दिया।मामले में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुण्डा ने बुधवार को बताया कि मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की तह तक पहुंचने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More