मंगेतर की नौकरी से नाराज युवक ने ब्लेड से काटा गला, यहां का है मामला 

News Saga Desk

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के पीढ़ी टोल प्लाजा पर बुधवार को एक युवक ने खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया। युवक अपनी मंगेतर से मिलने पंजाब से सुलतानपुर आया था, लेकिन मंगेतर के नौकरी करने से नाराज होकर उसने खुद को घायल कर लिया। घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां पंजाब के भटिंडा जिले के मंडीकला निवासी चरनप्रीत (20 वर्ष) ने अचानक ब्लेड से अपने हाथ और गले पर कई वार कर लिए। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।  युवक की मंगेतर ने बताया कि दोनों की शादी तय हो चुकी है और वह करीब 2 महीने पहले टोल प्लाजा पर नौकरी करने आई थी। इसी बात को लेकर चरनप्रीत नाराज था। घटना के वक्त टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों और मंगेतर ने तुरंत टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायल युवक को बिरसिंहपुर के सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक इलाज किया और उसे भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।  


Read More News

প্রধানমন্ত্রীর ভিডিও সরানোয় ক্ষমা চাইল মেটা, অশ্বিনী বৈষ্ণবের সঙ্গে বৈঠকে দুঃখপ্রকাশ

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি : প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর একটি ভিডিও সাময়িকভাবে ফেসবুক থেকে সরিয়ে...

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More