रांची में दुकान में लूट, हथियार के बल पर 1.67 लाख ले उड़े अपराधी; CCTV में कैद हुई वारदात 

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकाम में हुई, जहां 2 बदमाशों ने हथियार के बल पर 1.67 लाख रुपये लूट लिए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है। दुकान मालिक राकेश ने बताया कि 2 युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में दाखिल हुए। दोनों के हाथों में हथियार थे। उन्होंने राकेश के साथ मारपीट की और फिर कैश की मांग की। डर के माहौल में राकेश ने सारा पैसा निकालकर दे दिया। अपराधी करीब 10 मिनट तक दुकाम में रहे और जाते वक्त दुकान का शटर बंद कर आराम से निकल गए। 
घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया और अपराधियों की पहचान और तलाश में जुट गयी है। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More