News Saga Desk
रांची। रांची के मेदांता अस्पताल में कार्यरत सुमन कुमारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुन्नीलाल महतो की बेटी थी और बीआईटी मेसरा के टुकटुक टोली इलाके की रहने वाली थी। इरबा स्थित कुमार लॉज में रह रही थी। सूत्रों के अनुसार, सुमन कुछ समय से मानसिक दबाव में थी। वह लॉज में अकेली रह रही थी। सोमवार को जब दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। लॉज में रहने वाले छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
No Comment! Be the first one.