डबल मर्डर से सनसनी, दंपति की चाकू घोपकर हत्या

News Saga Desk

दुमका। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दंपती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान मोहन सोरेन और पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। मृतक दंपती मामा के घर में रहता था। जमीन संबंधी विवाद में वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच के लिए गांव में पहुंच छानबीन में जुट गई है। डीएसपी खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं। डॉग स्क्वायड और अन्य सीनियर ऑफिसर्स को जांच के लिए बुलाया गया है। वरीय पदाधिकारियों और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More