पलामू में पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या, दोनों में अक्सर होता था विवाद

News Saga Desk

पलामू। पलामू जिले के पाटन में बुधवार की रात पति मनोज भुईयां ने अपनी पत्नी 40 वर्षीय सरिता देवी की हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पाटन थाना को दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और छानबीन शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पति पत्नी शराब पीकर झगड़ा करते रहते थे। कल भी मनोज नशे में धुत था। जिसके बाद उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सरिता और मनोज का बड़ा बेटा विकास कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पिता अपनी कमाई का सारा पैसा शराब में उड़ा देते थे। इस वजह से उन्हें 13 वर्ष के उम्र से ही कमाने जाना पड़ता है. उसने बताया कि वे लोग दो बहन और भाई हैं. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एक बहन व दो भाई का खर्च भी उसी को उठाना पड़ता है। इसलिए वह पढ़ाई नहीं कर पाया।


Read More News

প্রধানমন্ত্রীর ভিডিও সরানোয় ক্ষমা চাইল মেটা, অশ্বিনী বৈষ্ণবের সঙ্গে বৈঠকে দুঃখপ্রকাশ

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি : প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর একটি ভিডিও সাময়িকভাবে ফেসবুক থেকে সরিয়ে...

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More