रांची के ज्वेलरी शॉप में चोरी, 20 लाख के गहने उड़ा ले गये चोर

News Saga Desk

रांची। रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। घटना मंगलवार रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने सोनी ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुकान में पहले भी हथियार के बल पर लूट की वारदात हो चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More