विधानसभा के अंदर फ़ोन पर बात कर रहे थे मंत्री हफिजुल, अध्यक्ष ने ज़ब्त किया फ़ोन 

News Saga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार से सवाल पूछ रहे थे। मंत्री सुदिव्य सोनू प्रदीप यादव को जवाब दे रहे थे। इस दौरान मंत्री हफिजुल हसन फोन पर किसी से बात करने लगे। प्रदीप यादव बीच में रुके और कहा- ए मंत्री जी आप फ़ोन पर बात कर रहे हैं इससे मुझे दिक्कत हो रही है। तभी विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि कौन मंत्री फ़ोन पर बात कर रहे हैं? 

फ़ोन ज़ब्त करने का दिया आदेश 

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि कल हेमलाल मुर्मू जी ने भी फ़ोन से दिक्कत होने की बात कही थी और आज फिर ऐसा हुआ। इसलिए फ़ोन को जमा कीजिए। साथ ही अध्यक्ष ने सभी मंत्री और विधायकों से कहा कि चलते सदन के दौरान वह फ़ोन लेकर न आयें तो अच्छा होगा।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More