पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी; जानिए क्या है पूरा मामला 

News saga Desk

गुमला।  गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सनईडीह गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय रंगपाल सिंह और उनकी 35 वर्षीय पत्नी चंद्रिका देवी बुधवार को महुआ चुनने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रंगपाल सिंह ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 

पत्नी की हत्या के बाद रंगपाल सिंह ने नजदीक के एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने पहले चंद्रिका देवी का शव जमीन पर पड़ा देखा और फिर रंगपाल सिंह को पेड़ से लटका पाया। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना मृत दंपति के पुत्र और गांव की मुखिया सस्ती देवी को दी।  घटना सुदूर और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में हुई थी, इसलिए पालकोट पुलिस पूरी सतर्कता के साथ दोपहर में घटनास्थल पहुंची। काफी मश्क्कत के बाद शाम करीब 8 बजे पुलिस शव को लेकर पालकोट पहुंची। थाना प्रभारी राहुल कुमार दसौंधी ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। 


Read More News

প্রধানমন্ত্রীর ভিডিও সরানোয় ক্ষমা চাইল মেটা, অশ্বিনী বৈষ্ণবের সঙ্গে বৈঠকে দুঃখপ্রকাশ

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি : প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর একটি ভিডিও সাময়িকভাবে ফেসবুক থেকে সরিয়ে...

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More