झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी 

News Saga Desk

रांची। हीट वेव की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने आज से 22 मार्च तक मौसम में परिवर्तन का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बात कही है। हालांकि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी बात कही है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अलग-अलग तारीखों में मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

24 घंटे में कई जगहों पर हुई बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्के दर्ज की बारिश हुई है। पश्चिमी सिंहभूम के धालभूमगढ़, पोटका आदि में हुए हैं। इस दौरान सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम तापमान उत्तरी छोटानागपुर के चतरा जिले का है। यहां 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

आज 6 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 20 मार्च को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की बात कही है। इस दौरान इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More