सिवान पहुंची जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा, मनोज भारती और आनंद मिश्रा ने किया जनता से संवाद

News Saga Desk

सिवान। जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा के तहत प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती शुक्रवार को सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाइक रैली में भाग लिया और जन सुराज पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिवान की जनता से संवाद किया। बता दें कि यह यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए सिवान तक पहुंची है। इसमें पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और सारण जिलों का दौरा शामिल था। इस यात्रा में 20,000 किलोमीटर की बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाना है। पिछले 40 वर्षों से बिहार की जनता कष्ट झेल रही है और उन्हें एक बेहतर विकल्प की तलाश थी। जन सुराज पार्टी इस विकल्प के रूप में सामने आई है, जो समाज को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांटती। हम सभी वर्गों को समान राजनीतिक भागीदारी देने का प्रयास करेंगे।”

आनंद मिश्रा ने भी साझा की अपनी बात

वहीं, इस दौरान आनंद मिश्रा ने भी इस यात्रा को लेकर अपनी बात साझा की। उन्होंने कहा, “हमारी यात्रा का उद्देश्य सिवान की जनता से गंभीर संवाद स्थापित करना है। पिछले 35 सालों से बिहार की जनता संघर्ष कर रही है। हम उन्हें यह बताना चाहते हैं कि अब समय आ चुका है, जब उन्हें बेहतर विकल्प मिलेगा। जनता ने कई बार अपने विधायक और सांसद बदले, लेकिन उनकी समस्याओं में कोई बदलाव नहीं आया। अब हमें यह समझाना है कि उनके संघर्ष के पीछे के असल कारण क्या हैं।”


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More