पंजाब नेशनल बैंक ने खुदरा ऋण दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की

News Saga Desk

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आवास एवं वाहन लोन सहित खुदरा ऋणों पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद पीएनबी की विभिन्न योजनाओं के तहत अवास लोन की दर घटकर 8.15 फीसदी हो गया है। बैंक की नई दरें 10 फरवरी से प्रभावी हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान कहा कि बैंक ने विभिन्न योजनाओं के तहत आवास ऋण की दर संशोधित कर 8.15 फीसदी कर दिया गया है। बैंक ने बताया कि संशोधित दरें आवास ऋण, कार लोन, शिक्षा एवं व्यक्तिगत ऋण सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों पर लागू होंगी। पीएबनबी ने इससे यह सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों को विविध वित्तपोषण विकल्प मिलते रहेंगे जबकि नई दरें 10 फरवरी, 2025 से प्रभावी हैं।

बैंक ने एक बयान में कहा,‘‘ ग्राहक 31, मार्च 2025 तक अग्रिम प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेजीकरण शुल्क की पूरी छूट का लाभ उठा सकते हैं। पारंपरिक आवास ऋण योजना में ब्याज दर 8.15 फीसदी प्रति वर्ष से शुरू होती है, जिसकी मासिक किस्त 744 रुपये प्रति लाख है।’’ इसके साथ ही मोटर वाहन लोन की नई तथा पुरानी (दोनों कारों) के वित्तपोषण के लिए ब्याज दर 8.50 फीसदी प्रति वर्ष से शुरू होगी, जिसकी मासिक किस्त 1,240 रुपये प्रति लाख है। उल्‍लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती करने के अनुरूप आवास सहित खुदरा ऋणों पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाया था।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More