महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2250 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

News saga Desk

प्रयागराज।  महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सड़क परिवहन निगम ने 15 से 17 फरवरी तक 2250 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। ऐसे में बढ़ते यात्री दबाव के मद्देनजर, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इन अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न अस्थायी बस स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती की जाए, ताकि बसों का संचालन पूरी तरह से सुचारू रूप से हो सके। 

अधिकारियों को दिया गया ये आदेश

इसके अलावा अधिकारियों को विशेष कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया है। ताकि अवकाश के दिनों में बसों का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो। नोडल अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है और किसी भी प्रकार की शिकायत पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। जानकारी हो कि गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त शटल बस सेवा भी शुरू की गई थी। इसमें शहर के 13 रूटों पर बसें चलाई गईं। इन बसों में एक लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं, जबकि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान 2 दिनों में 3.50 लाख श्रद्धालुओं ने मुफ्त शटल बसों का लाभ लिया। 


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More