काशी में 30 लाख लोगों की उमड़ी भीड़, मंदिर से 5km तक की लंबी कतार

News Saga Desk

वाराणसी। अयोध्या और काशी में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई है। इस समय 30 लाख से अधिक लोग शहर में मौजूद हैं, जिससे जाम जैसे हालात बन गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए 5 किमी लंबी कतार लगी हुई है। भक्तों को 3-4 घंटे लाइन में लगने के बाद दर्शन मिल रहे हैं। सुबह से अब तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध घाट तक हर तरफ सिर्फ भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। शहर के करीब सभी पार्किंग और होटल फुल हो चुके हैं। काशी में यूपी के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। यही नहीं, जर्मनी, इंग्लैंड, फ्रांस समेत 13 देशों से भी भक्त आए हैं। इधर, रामनगरी अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। भीड़ इतनी अधिक है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। राम मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालु की भारी भीड़ है।


Read More News

Read More