दिल्ली की हारी हुई सीटों पर बीजेपी की समीक्षा बैठक जारी, चुनाव प्रभारी मौजूद

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को मोदी की फ्रांस-अमेरिका दौरे से वापसी के बाद रविवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी के चलते AAP ने भाजपा में फूट का दावा किया है। आज भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में 40 से ज्यादा विशेष समितियों के सदस्य, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली के सातों सांसद और अन्य नेता शामिल होंगे। बैठक में चुनाव नतीजे पर चर्चा होगी। चुनाव में 22 सीटों पर हार के कारणों पर भी मंथन हो सकता है।

आप बोली- भाजपा में गुटबाजी, इसलिए सीएम तय नहीं कर पा रहे

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने विधायकों की नड्डा से मुलाकात पर कहा भाजपा में गुटबाजी चल रही है। इनके विधायक 10-10 के गुट में आ रहे हैं। ये आपस में ही लड़ रहे हैं, इसलिए भाजपा CM का नाम तय नहीं कर पा रही है। इस लड़ाई में दिल्ली के लोग पीड़ित हो रहे हैं।


Read More News

Read More