महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क  हादसे में मौत, चार घायल

News Saga Desk

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र स्थित अंबिकापुर वाराणसी मार्ग पर रविवार सुबह बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत गई और 4 अन्य घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ये सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो महाकुंभ में स्नान के बाद वापस लाैट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सोनभद्र में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करके 11 श्रद्धालु एक बोलेरो वाहन में बैठकर अपने घर छत्तीसगढ़ जा रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ के पास छत्तीसगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रेलर से बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलोरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे कार सवार चार लोगों की मौत मौके पर हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तीन लोग सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जिन लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है उनकी पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मी बाई (30), अनिल प्रधान (37) ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मिणी यादव (56) के रूप हुई। घायलों में योगी राम, दिलीप देवी, सुरेंद्री देवी और हर्षित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शेष तीन लोग सुरक्षित है उन्हें मामूली चोट आयी है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More