रामगढ़ चुट्टूपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा

News Saga Desk

रामगढ़ : गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा रहा था। घटना की सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची और फिर हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाया।

Read More News

Read More