पहलगाम हमले के बाद पहली बार मिथिलांचल के मंच पर आएंगे पीएम मोदी

News Saga Desk

मधुबनी। बिहार में मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड के लोहना पंचायत में बना भव्य पंडाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 11.53 बजे मंच पर पधारे। मिथिलांचल परिक्षेत्र के इस विशाल मंच पर प्रधानमंत्री के आगमन पर चहुंओर उपस्थित जनसैलाब द्वारा जयकारे नारा लगाया जा रहा है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सभी वरिष्ठ एनडीए घटक दल के नेताओं ने अभिनन्दन अभिवादन किया।

इस दौरेन पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। पीएम मोदी का यह बिहार दौरा काफी अहम बताया जा रहा है। पीएम की सभा में मौजूद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले से देश मर्माहत है और हमें प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। पीएम मोदी मधुबनी के झंझारपुर की लोहना पंचायत में पंचायती राज दिवस पर आयोजित सभा में शामिल हुए हैं। वे 13,480 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

सभा में प्रधानमंत्री दो लाख स्वयंसहायता समूहों को 930 करोड़ की आर्थिक मदद जारी करेंगे। इसके अलावा, पीएम आवास योजना ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और 10 लाख लाभार्थियों के लिए किस्त की राशि जारी करेंगे। पीएम सहरसा-एलटीटी अमृत भारत व जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का शुभारंभ भी करेंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


Read More News

লুগুবুরু ঘণ্টাবাড়ি ধরমগড় রাজ্য উৎসবের বর্ণাঢ্য সূচনা, মাদলের তালে মুখরিত পাহাড়ি জনপদ

সকাল সকাল ডেস্ক লুগুবাবার পবিত্র ভূমিকে ‘ধ্যানস্থল’ হিসেবে গড়ে তোলার উদ্যোগ জেলা প্রশাসনের বোকারো...

ঝাড়খণ্ডে যাবজ্জীবন সাজাপ্রাপ্ত ২৬ বন্দির মুক্তিতে সম্মতি, পুনর্বাসনে বিশেষ নির্দেশ মুখ্যমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের বিভিন্ন কারাগারে যাবজ্জীবন সাজাপ্রাপ্ত ২৬ জন বন্দির মুক্তিতে...

Read More