भारतीय स्कीट शूटिंग टीम साइप्रस पहुंची, आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद
भारतीय स्कीट शूटिंग टीम वर्ष के तीसरे आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए साइप्रस पहुंच गई है। आज से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत को पेरू और अर्जेंटीना में किए गए शानदार प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद है।
आईपीएल 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन पर बोले प्रसिद्ध कृष्णा – ‘लेंथ पर मेरा कंट्रोल शानदार रहा है’
गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा का आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए और इस सीज़न में अपने विकेटों की संख्या 19 तक पहुंचा दी
राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल 2025 से बाहर
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को पुष्टि की कि संदीप की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है और वे अब आगे नहीं खेल पाएंगे।
आईपीएल 2025 : सूर्यकुमार यादव ने हासिल की ऑरेंज कैप, कोहली, साई सुदर्शन को छोड़ा पीछे
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुरुवार को विराट कोहली और साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेलते हुए इस सीज़न में अपने रन 475 तक पहुँचा दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत की तलाश में भारतीय महिला हॉकी टीम, 3-4 मई को होंगे अंतिम दो मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम अब अपने अंतिम दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। इन दोनों मुकाबलों में टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से होगा, जो विश्व स्तर पर एक मजबूत टीम मानी जाती है।
दिल्ली कैपिटल्स की हार पर बोले विप्रज निगम – गलत शॉट चयन से मैच फिसल गया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के एक अहम मुकाबले में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आजमाएगी नए संयोजन
ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ दो मुकाबलों में हार के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उतरने जा रही है। यह मुकाबले 1, 3 और 4 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर: भारत मेजबान म्यांमार के साथ ग्रुप डी में
एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप थाईलैंड 2026 की राह आसान होती जा रही है! क्वालीफायर के लिए ड्रॉ की घोषणा कर दी गई है। यंग टाइग्रेस के नाम से जानी जाने वाली भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम को ग्रुप डी में रखा गया है।
आईपीएल 2025: बेंगलुरु ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, क्रुणाल-कोहली ने खेली दमदार पारी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी अंक तालिका में 14 प्वाइंट के संग पहले नंबर पर भी पहुंच गई है। अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने बॉलिंग चुनी।
आईपीएल 2025: विराट कोहली ने हासिल की ऑरेंज कैप, सूर्याकुमार यादव को पछाड़ा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को खेले गए डबल हेडर मुकाबलों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। रविवार को ऑरेंज कैप दो बार बदली। पहले मुंबई इंडियंस के सूर्याकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के बी साई सुधर्शन को पछाड़ा।