मैरेज साइट से हुई मुलाकात, इमोशनल ब्लैकमेल कर रांची की डॉक्टर से ठगे 12 लाख
रांची के बरियातू इलाके में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने इमोशनल ब्लैकमेल कर महिला डॉक्टर से यह रकम ऐंठ ली। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रांची में बदमाशों ने पंचायत मुखिया को मारी गोली, घायल
नामकुम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गुरुवार को एक पंचायत मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुखिया को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने नामकुम के हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को अरविंद टेक्सटाइल के पास गोली मारकर फरार हो गए।
निर्माण कार्य के लिए मिला ब्लॉक, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द
रांची रेल मंडल के रामगढ़ कैंट व मुरी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने विधायक आवासीय परिसर में योजनाबद्ध तरीके से प्लांटेशन करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज निर्माणाधीन विधायक आवासीय परिसर, जगन्नाथपुर, रांची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विधायक गणों के लिए बन रहे आवास, हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
रांची में यातायात नियम हुए और सख्त
रांची की बिगड़ता यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। अब रात में भी ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाएगी। सड़क पर या घरों के बाहर गलक तरीके से गाड़ी खड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आईजी ने दिए सख्त निर्देश
JEE Main 2025 की परीक्षा आज से शुरू, रांची में 10 हजार छात्र होंगे शामिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2025 की परीक्षा आज 22 जनवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी तक चलेगी। रांची में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, लोअर चुटिया, अरुनुमा टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, सामलौंग और फ्यूचर ब्राइट, पुंदाग अरगोड़ा शामिल हैं।
निलंबन मुक्त हुई आईएएस पूजा सिंघल: मनी लॉन्ड्रिंग में हुई थी गिरफ्तारी
झारखंड सरकार ने 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबन से मुक्त कर दिया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। फिलहाल उन्हें पैतृक विभाग कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने उन्हें जमानत मिलने की तिथि 7 दिसंबर 2024 से निलंबन मुक्त किया है।
राज्य कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहार, राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी है।बैठक में राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने की मंजूरी दी गई है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत अनुसंधानकर्ता को 25 हजार तक का मोबाईल फोन उपलब्ध
केंद्र के 1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही राज्य सरकार : अमित मंडल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार वर्ष 2019 से अब तक राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से खर्च हुए 1300 करोड़ रुपये का हिसाब
रामलला की प्रथम वर्षगांठ पर पहाड़ी मंदिर में होगा बाबा का महारुद्राभिषेक
पहाड़ी मंदिर में शृंगार परिवार के जरिये 22 जनवरी को रामलला की प्रथम वर्षगांठ मनाई जाएगी। मुख्य मंदिर में सुबह 10 बजे 151 लीटर दूध से बाबा का महारुद्राभिषेक से किया जाएगा। इसके मुख्य यजमान शृंगार परिवार के पंकज कुमार गुप्ता और राजेश कुमार गुप्ता होंगे।