राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने राज्यपाल को पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर, भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितता संबंधी जांच कराने के लिए आभार प्रकट किया।
सेहरी करने उठी पत्नी ने पति को फंदे से लटकता पाया, परिवार में मचा कोहराम
रांची शहर के हिंदपीढ़ी मुहल्ले के मुजम्मिल गली में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। शख्स की पहचान मोहम्मद कैसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह उन्होंने फांसी लगाई है।
ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद और सरहुल को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 4533 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जायगी।
रांची में AJSU नेता की गला रेतकर हत्या, ग्राहक बनकर दुकान आया था अपराधी
रांची में 2 दिनों के अंदर 2 नेताओं की हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। पहले कांके में बीजेपी नेता की हत्या हुई, और अब गुरुवार रात को आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात को रवि स्टील झिरी रोड स्थित मामा कॉम्प्लेक्स में हुई।
बंद से इस तरह निबट रहा प्रशासन, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती; CCTV से उपद्रवियों पर नजर
रांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है। हर पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है।
रांची बंद के समर्थन में उतरे BJP नेता, हिरासत में लिए गए प्रतुल शाहदेव
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद भाजपा सहित कई दलों में आज रांची बंद बुलाया है। बता दें कि बुधवार को कांके थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है।
भाजपा नेता के हत्या के विरोध में आज रांची बंद,चौराहों पर उतरे लोग, दुकानों का शटर डाउन, हिरासत में भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव
रांची में बुधवार को कांके थाना से महज 100 कदम की दूरी पर भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है।
कल्पना सोरेन ने सदन में उठाया मनरेगा बकाया का मामला
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को विधानसभा में अपने अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से मनरेगा मजदूरों के बकाया मजदूरी का मामला उठाया। उन्होंने मनरेगा के सामग्री मद में केंद्र सरकार के पास बकाया राशि के भुगतान का भी मुद्दा उठाया।
सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट नहीं हुआ चालू, 4 साल से बंद पड़ा है प्लांट
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सदर अस्पताल में करीब 70 लाख रूपये खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। ताकि मरीजों को सहूलियत हो। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी यह प्लांट विभाग की ओर से चालू नहीं किया गया।
प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर ढाई लाख तक जुर्माना लगा सकती है कमिटी, मंत्री रामदास सोरेन ने सदन में दिया जवाब
झारखंड विधानसभा में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम फ़ीस बढ़ोतरी का मामला उठा। सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में री-एडमिशन के नाम पर हर साल 10 से 20 प्रतिशत तक फ़ीस बढ़ा दी जाती है।