रांची में बनेगा नया सचिवालय भवन और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, नए वित्तीय वर्ष में शुरू होगा काम
झारखंड के नगर विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रांची में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन योजनाओं में सबसे प्रमुख नया सचिवालय भवन निर्माण है, जो राजधानी के कोर कैपिटल एरिया के लिए अनुमोदित मास्टर प्लान के अनुसार बनाया जाएगा।
रांची में मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार को तड़के मौसम ने कहर बरपाया। भारी गर्जना के साथ तेज आंधी, और भारी बारिश ने पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा), पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सरायकेला, रांची, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित कई जिलों में तबाही मचाई है।
शहीद सीआरपीएफ एसआई सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर-2 में 133वीं सीआरपीएफ बटालियन के कैंप पहुंचे। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में आईईडी विस्फोट में घायल होने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ एसआई सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रांची में दो गुटों के बीच झड़प, फायरिंग में तीन घायल, कई हिरासत में
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में इमरान, तबरेज, नदीम शामिल हैं। गोलीबारी में घायल हुए इमरान नाम के युवक ने बताया कि जेल में बंद अपराधी अली के गुर्गों की ओर से फायरिंग की गई है।
3 दिनों में उपायुक्तों से मांगी गई रिपोर्ट, जल्द होगा ओलावृष्टि से नुकसान हुए किसानों को मुआवजे का भुगतानः शिल्पी नेहा तिर्की
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा में कहा कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मामले में उपायुक्त को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है ।
रांची बंद को लेकर सड़कों पर उतरे समर्थक, कई जगहों पर लगाया जाम; तो कई जगह आगजनी
सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति द्वारा बुलाए गए रांची बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में आगजनी और जाम की स्थिति बनी हुई है। सरना समिति के समर्थकों ने कई स्थानों पर टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है, जिसमें लोवाडीह क्षेत्र भी शामिल है।
विधानसभा के अंदर फ़ोन पर बात कर रहे थे मंत्री हफिजुल, अध्यक्ष ने ज़ब्त किया फ़ोन
झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार से सवाल पूछ रहे थे। मंत्री सुदिव्य सोनू प्रदीप यादव को जवाब दे रहे थे।
सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप बनाने के विरोध में आज रांची बंद
आज झारखंड की राजधानी रांची बंद रहेगी। बंद की घोषणा क्षेत्र के 40 से आदिवासी संगठनों ने किया है। बंद की शुरुआत आदिवासी संगठन के लोगों ने कर दी है। सुबह ही संगठन के लोग नामकुम के लोवाडीह चौक पहुंचे और विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया।
रांची DC ने कहा- बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा
राजधानी रांची और झारखंड के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकासन पहुंचाया है। इस पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
रिश्वत लेने वाले गैरिसन इंजीनियर के घर CBI का छापा, मिला नोटों का पहाड़
सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग (आईडीएसई) के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान उनके घर से 79.9 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा 50 लाख से ज्यादा के गहने, शेयर बाजार में करोड़ों का निवेश और कई संपत्तियों की जानकारी भी मिली है।