जमीन घोटाला : पूर्व डीसी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर अगली सुनवाई दो को
जमीन घोटाला के आरोपित रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में अब दो अप्रैल को सुनवाई होगी। न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में उनकी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई।
मंत्री चमरा लिंडा ने स्वीकारा 18 लाख महिलाओं को नहीं मिली है मंईयां सम्मान की राशि, कब मिलेगी ये भी बताया
राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के बजट में कटौती को लेकर उठे सवालों पर कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने माना कि मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 लाख लाभुकों को अब तक सम्मान राशि नहीं मिल सकी है।
ऑर्किड अस्पताल के सीनियर एग्जीक्यूटिव पर आयुष्मान भारत के 1.10 करोड़ गबन करने का आरोप, केस दर्ज
रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव कामख्या दुबे पर आयुष्मान भारत योजना के 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल के एजीएम ह्रदय प्रसाद लक्ष्मण ने लालपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
आरोपी अमित अग्रवाल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया है।
अपर बाजार में लगी भीषण आग, अग्निशमन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित गोविंद भंडार में भीषण आग लग गयी है। मिली जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पदाधिकारी बैठक रांची में हुआ सम्पन्न
आज मंगलवार को रांची के सीएमपीडीआई के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पदाधिकारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व कोल उधोग प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी ने किया तथा बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी तथा संचालन महामंत्री सुजीत सिंह ने कि।
सिरमटोली रैंप विवाद पर सीएम हेमंत का बड़ा बयान, सदन के अंदर बोले- किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सरहुल महोत्सव मनाया जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आज सदन में कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें फ्लाईओवर के रैंप को लेकर जानकारी मिली है।
BIT मेसरा की छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार
रांची के बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या के आरोपी पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरियातू थाना पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके पास से देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। रविवार रात बरियातू पुलिस कुसुम विहार रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी।
होली और जुम्मे की नमाज पर रांची पुलिस का हाई-अलर्ट, सुरक्षा के लिए 2 हजार जवान तैनात
राजधानी रांची में होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जिले भर में 2000 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जिससे पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। खासतौर पर इस वर्ष होली के दिन रमजान का जुमा भी पड़ने से सुरक्षा इंतजामों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
अमन साव के गुर्गों को रांची के मेन रेड में कराया गया परेड, कल पुलिस ने किया था तीनों को गिरफ्तार
रांची में पुलिस ने अमन साव गिरोह से जुड़े 3 अपराधियों को कल गिरफ्तार किया है। इन्हें जेल भेजने से पहले रांची के मेन रोड में परेड कराया गया ताकि लोगों के बीच इनके प्रति डर खत्म हो सके। पुलिस ने इन अपराधियों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी के रूप में हुई है।