रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 20 थानाक्षेत्रों में ड्रोन से होगी निगरानी
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ED की कार्रवाई : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पीएस समेत 21 ठिकानों पर रेड में 21 लाख नगद के अलावा और क्या मिला
आयुष्मान भारत योजना में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (झसास) के वरिष्ठ अधिकारियों और निजी कंपनियों के कर्मचारियों के ठिकानों पर की गई।
रांची पुलिस की अपील, रामनवमी में उत्तेजक और भड़काऊ गाना बजाने से करें परहेज
रांची पुलिस ने आम लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की है। साथ ही सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा है। रांची पुलिस ने अपील है कि पर्व पर किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने ना बजायें। साथ ही जुलूस का संचलन निर्धारित मार्ग से करें।
रांची में फिर ED की दबिश, कई इलाकों में चल रही है छापेमारी
रांची में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची के लालपुर, मोरहाबादी, पीपी कंपाउंड, अशोक नगर, चिरौंदी में छापेमारी हो रही है। माना जा रहा है कि मेडिकल से जुड़ी कंपनी पर ईडी ने दबिश की है। आयुष्मान भारत स्कैम को लेकर ईडी छापेमारी कर रही है।
रांची में बच्ची की हत्या, डेडबॉडी से किया दुष्कर्म
रांची में सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के प्रयास के दौरान हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चान्हो थाना क्षेत्र की है।
जूता दुकानदार हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, इस वजह से हुआ था कत्ल
रांची में हुए जूता दुकानदार भूपल साहू हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। आरोपी गौरव चौधरी उर्फ कल्लु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंडरा ओपी की पुलिस ने आरोपी को सरोवर नगर डैम साइड से पकड़ा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
रांची के रातु थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में लोग
रांची से सटे रातु थाना क्षेत्र के मेरियाटांड में गुरुवार सुबह दो जंगली हाथी घुस गए हैं, जिससे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हाथियों के घुसने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं, लेकिन डर के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।
सरहुल शोभायात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय ने रोड किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रांची के कांके पिठौरिया थाना क्षेत्र में सरहुल की शोभा के मौके पर हुए हिंसक झड़प के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लोग सड़क पर उतरे हैं। पिथोरिया थाना क्षेत्र में रोड में उतरकर पिथोरिया बंद करवा रहे हैं।
रांची विश्वविद्यालय में पीजी और यूजी परीक्षाओं की तिथि घोषित
रांची विश्वविद्यालय में पीजी कला, विज्ञान और वाणिज्य थर्ड सेमेस्टर (सेशन 2023-25) की रेगुलर कोर्स परीक्षा आठ अप्रैल से शुरू हाेगी। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दाेपहर एक से चार बजे तक आयाेजित की जाएगी।
हेमंत सरकार ने AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो को क्यों दे दी अंतिम चुनौती, क्या है पूरा मामला?
झारखंड सरकार अब आजूस सुप्रीमो सुदेश महतो के सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया है।मीडिया रिपोर्टिस के मुताबिक सुदेश महतो को बार-बार रिमाइंडर कराने बावजूद अभी तक कांके रोड स्थित वीवीआइपी क्षेत्र का बंगला नंबर-पांच अभी तक खाली नहीं कराया गया है।