आज देशभर में मकर संक्रांति जोरो-शोरो से मनाया जा रहा हैं
देश भर में आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। यूपी के प्रयागराज के महाकुंभ में आज पहला अमृत स्नान है। सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। वहीं राजस्थान में पतंगबाजी का उत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में आज पतंगों की झांकी सजाई गई है। भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
महाकुंभ में नागा साधुओं के स्नान की कुछ झलकियाँ
News Saga Desk प्रयागराज। महाकुंभ का पहला अमृत स्नान चल रहा है। एक-एक करके 13 अखाड़ों के नागा साधु- संत और महामंडलेश्वर संगम स्नान के लिए जा रहे हैं। सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाण और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के साधु-संतों ने स्नान किया। पांच हजार से ज्यादा नागा साधु हाथों में तलवार-त्रिशूल, डमरू और पूरे शरीर पर भस्म-भभूत लगाकर निकले। घोड़े-ऊंट और रथ पर सवार होकर हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए नागा साधु संगम पहुंचे। तलवारें और गदा लहराते हुए दौड़े और संगम में डुबकी लगाई। देश-विदेश से 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमृत स्नान देखने पहुंचे।
प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना से 15 हजार रुपये महीना सैलरी वालों को भी मिलेगा पीएम आवास : विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव जिले के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में 160 करोड़ 53 लाख रुपये के विकास कार्यों का
भारत अब विश्व के शीर्ष 25 हथियार निर्यातकों में शामिल: वित्त मंत्री सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अब दुनिया के शीर्ष 25 हथियार निर्यातकों में शामिल हो गया है। भारत की 100 से ज्यादा कंपनियां ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट सिस्टम और
संयुक्त किसान माेर्चा व आंदोलनकारी किसान एक मंच पर आए, मिलकर करेंगे केंद्र की घेराबंदी
पंजाब के खनाैरी व शंभू बाॅर्डर में चल रहे किसान मोर्चे के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई किसान संगठन आ गए हैं। सोमवार को पटियाला के पातड़ा में करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद किसानों ने एक मंच पर आकर केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री मोदी 15 जनवरी को मुंबई नौसेना के बेड़े में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी शामिल करेंगे
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार 15 जनवरी को मुंबई के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और पनडुब्बी आईएनएस बाग्शीर को भारतीय समुद्री बेड़े में शामिल करेंगे।
कांग्रेस घोटालों से अपनी तिजोरियां भरती है, भाजपा करती है विकास: पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर पंचायत सेलाकुई में भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेलाकुई के विकास के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि
CM आतिशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं, मंगलवार को पर्चा भरेंगी
दिल्ली CM आतिशी सोमवार को कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। आतिशी ने पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के साथ गिरि नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद रोड शो निकालते हुए जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय रवाना हुई थीं।
खुदरा महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर 5.22 फीसदी पर आई
दिसंबर महीने में उपभोक्ता मूल्य संचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर चार महीने के निचले स्तर 5.22 फीसदी पर आ गई है। नवंबर महीने में यह दर 5.48 फीसदी थी, जबकि पिछले साल में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी पर थी।
महाकुंभ का पहला स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। आज 1 करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। भक्तों पर 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है।