अंतरिक्ष में डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना भारत
News Saga Desk बेंगलुरु। भारत अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को सक्सेसफुली डॉक करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ही ऐसा करने में सफल रहे हैं। इसरो ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को पूरा किया गया। इस मिशन की कामयाबी पर चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे मिशन्स निर्भर थे। चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। वहीं गगनयान मिशन में मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से रात 10 बजे स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया था। इसके तहत PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किए गए। 7 जनवरी को इस मिशन में दोनों स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। फिर 9 जनवरी को भी तकनीकी दिक्कतों के कारण डॉकिंग टल गई। 12 जनवरी को स्पेसक्राफ्ट्स को 3 मीटर तक पास लाने के बाद वापस इन्हें सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया था। सक्सेसफुल डॉकिंग के बाद इसरो ने कहा- स्पेसक्राफ्ट की डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई! एक ऐतिहासिक क्षण। चलिए डॉकिंग प्रोसेस जानते हैं: स्पेसक्राफ्ट्स के बीच की दूरी को 15 मीटर से 3 मीटर तक लाया गया। डॉकिंग की शुरुआत सटीकता के साथ की गई, जिससे स्पेसक्राफ्ट को कैप्चर करने में कामयाबी मिली। डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई। भारत सफल स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई! डॉकिंग के बाद, सिंगल ऑब्जेक्ट के रूप में दो स्पेसक्राफ्ट का कंट्रोल सक्सेसफुल हुआ। आने वाले दिनों में अनडॉकिंग और पावर ट्रांसफर चेक किए जाएंगे।
आजादी के 75 वर्ष बाद छत्तीसगढ़ के डुमरपड़ाव से जागड़ा तक बनेगी पक्की सड़क
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ऐसा गांव है, जहां देश की आजादी के 75 साल बाद ग्रामीणाें काे पक्की सड़क नसीब हाेगी। गांव में पक्की सड़क बनने का काम शुरू होने से गांव वाले काफी खुश हैं।
कैदियों के लिए हेपेटाइटिस सी दवा लेकर हरिद्वार जेल पहुंचा ड्रोन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने ड्रोन स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बुधवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जेल परिसर में हेपेटाइटिस की दवा पहुंचाने में सफलता हासिल की। वापसी में ड्रोन कुछ कैदियों के ब्लड सैंपल लेकर एम्स लौटा।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मेगा रोड शो कर शकूरबस्ती से किया नामांकन
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को शकूरबस्ती विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने सांसद संजय सिंह और पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के साथ नामांकन रोड शो किया। शकूरबस्ती के सरस्वती विहार से जैन मंदिर तक रोड शो हुआ।
META को संसदीय समिति मानहानि नोटिस भेजेगी
फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम को ऑपरेट करने वाली कंपनी META को भारत की संसदीय समिति मानहानि का समन भेजेगी। यह समन META के CEO मार्क जुकरबर्ग के उस बयान को लेकर भेजा जाएगा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड के बाद भारत में मोदी सरकार हार गई थी।
सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नए राष्ट्रीय मुख्यालय का किया उद्घाटन
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में 9ए, कोटला रोड स्थित पार्टी के नए मुख्यालय (इंदिरा गांधी भवन) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और झंडा गीत तथा राष्ट्र गान हुआ। इस अवसर पर सोनिया गांधी और कांग्रेसाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम किया
News saga Desk नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया और कहा कि हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “सेना दिवस पर, मैं भारतीय सेना के कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है। राष्ट्र कृतज्ञता के साथ उन अनगिनत बलिदानों को याद करता है जो आपने मातृभूमि की सेवा में दिए हैं। संकटों और आपदाओं के दौरान आपका मानवीय कार्य आपकी दयालुता और करुणा का प्रमाण है। आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।” उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “सेना दिवस के अवसर पर सभी भारतीय सैन्य कर्मियों और दिग्गजों को हार्दिक बधाई। भारतीय सेना की अद्वितीय वीरता, अडिग संकल्प और कर्तव्य के प्रति अडिग निष्ठा भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की आधारशिला है। भारत आपके अनुकरणीय साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेगा। हमारे दिग्गज हमारी सबसे कीमती राष्ट्रीय संपत्तियों में से हैं, जो रक्षा बलों का मनोबल बनाए रखते हैं और समाज में धार्मिकता में योगदान देते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है। जय हिंद।” प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को करेंगे समर्पित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में युद्धपोत आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस महत्वपूर्ण सामरिक कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर बयान जारी कर यह जानकारी दी।
एयरपोर्ट रोड पर एक घर में जोरदार धमाका, आसपास के लोग दहले
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार की सुबह एक मकान में धमाका हुआ है। यह घटना एयरपोर्ट रोड पर स्थित जुझार सिंह एवेन्यू में घर रघबीर कौर नामक महिला में हुई है। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इस बारे में पूछताछ की ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के मेमनगर इलाके में उड़ाई पतंग
गुजरात समेत देश के कई राज्यों में उत्तरायण पर्व पर आज पतंगबाजी का विशेष महत्व है। अहमदाबाद के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज मेमनगर इलाका स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंग उड़ाई और उनकी धर्मपत्नी ने फिरकी पकड़ी।