स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
सांसद व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने गंदे पानी के सप्लाई को लेकर वीडियो जारी कर हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने दिल्ली के बादली विधानसभा इलाके का औचक निरीक्षण किया। यहां के लोगों ने उन्हें गंदे पानी की समस्या के बारे में बताया।
सर्राफा बाजार में कमजोरी के रुख से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक
लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। आज सोने की कीमत में 160 रुपये से लेकर 170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाईपास्ट करेंगे 40 एयरक्राफ्ट, ध्रुव और तेजस नहीं भरेंगे उड़ान
देश के गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए सेना के जवान कड़ाके की ठंड में रिहर्सल करके पसीना बहा रहे हैं। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर झांकियों के माध्यम से ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ को प्रदर्शित किया जाएगा। वायु सेना के 40 एयरक्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे, जिनमें 22 फाइटर एयरक्राफ्ट होंगे।
अभिनेत्री गुल पनाग और मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने की ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की अगुवाई
अभिनेत्री गुल पनाग और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश में खेल और फिटनेस संस्कृति का निर्माण करने का यह एकमात्र तरीका है। अभिनेत्री पनाग और मुक्केबाज बूरा ने रविवार को गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में
केजरीवाल का बड़ा एलान- सफाईकर्मियों को मकान बनाकर देगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान किया है कि चुनाव के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली सरकार सभी सफाई कर्मचारियों को मकान बनाकर देगी। इस हाउसिंग योजना के लिए केंद्र सरकार को रियायती दर पर जमीन देने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।
सरकार बजट सत्र में पेश कर सकती है नया आयकर विधेयक
सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है। इसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना तथा पृष्ठों की संख्या में करीब 60 फीसदी की कमी करना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में इसकी घोषणा की थी।
राज्य में कोयला कर्मियों को PF पर मिलेगा 7.6% ब्याज
कोयला कर्मियों के भविष्य निधि (PF) पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7.6 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई है। यह दर पिछले वर्ष की तरह ही बनी रहेगी। शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित सीएम PFO (कोल माइन्स प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में इस पर सहमति बनी।
कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान सोमवार को होगा
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। जस्टिस अनिर्बान दास दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाया। संजय रॉय को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। अदालत ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया है। रेप-मर्डर की घटना 9 अगस्त 2024 की है और फैसला 18 जनवरी 2025 को आया है। CBI ने आरोपी संजय के लिए फांसी की मांग की है।
प्रधानमंत्री आज मप्र के हितग्राहियों को वितरित करेंगे सम्पत्ति कार्ड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही योजना के लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दिल्ली चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी
भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।