सशस्त्र बदमाशाें ने तीन हाईवा में लगाई आग, फायरिंग कर फैलायी दहशत
रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित निर्मल महतो चौक के पास रविवार काे भाेर में करीब चार बजे हथियारबंद बदमाशाें ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे तीन हाईवा में आगजनी की। इतना ही नहीं अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन-चार राउंड फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर खलारी पुलिस, मैक्लुस्कीगंज पुलिस और पिपरवार पुलिस पहुंची और आग को बुझाया।
भारतीय टीम ने जीता महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब
भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आयोजित महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को मलेशिया के कुआलालम्पुर में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश महिला अंडर 19 टीम को 41 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 76 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया।
जींद का सीआरपीएफ जवान ऊधमपुर में शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
जींद। नरवाना रोड निवासी सीआरपीएफ सिपाही नरेंद्र कुमार ऊधमपुर में शहीद हो गया। 22 दिसंबर को नरेंद्र कुमार ड्यूटी पर तैनात थेए तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। रविवार दोपहर पटियाला चौक के पास श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ 38 वर्षीय शहीद नरेंद्र कुमार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम विदाई में सेना के जवानों के अलावा स्थानीय पुलिस और काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
नाबालिग की मांग में सिंदूर डालने वाला युवक को भेजा गया जेल
जिला के कटकमसांडी के ढौठवा में एक युवक ने स्कूल से आ रही नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दी। घटना की चर्चा पूरे कटकमसांडी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और सभी लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे।इस घटना की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को मिली। नाबालिग लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत कटकमसांडी थाना प्रभारी से की।थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर उसे बाद मे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 2 शव निकाले, 3 अभी भी लापता
पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम गिरी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के मलबे से रविवार सुबह दो शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ व सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस ने ढही इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत से हो रहे सड़क सुदृढ़ीकरण का किया निरीक्षण
कटिहार नगर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद पथ में सिटी बुकिंग से महमूद चौक तक 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क का 12 करोड़ रुपए की लागत से सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के निर्माणाधीन कार्य का अंश भाग फल पट्टी एवं पुराना बाटा चौक के पास का निरीक्षण पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने सहयोगियों तथा अभियंता के साथ किया।
पुलिस ने 3.88 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट
जिला के कटकमसांडी थाना अंतर्गत गुरूडीह गांव के सुराही टोंगरी नाला में शनिवार को पुलिस निरीक्षक और वन विभाग के संयुक्त छापेमारी कर लगभग 3.88 एकड़ जंगली जमीन में लगे अफीम के खेती काे नष्ट किया गया। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत, 43 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा
कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को कुवैत के अमीर के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों और कुवैती नागरिकों ने गर्मजोशी भरा स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 101 वर्षीय पूर्व आईएफएस अधिकारी मंगल सेन हांडा और रामायण व महाभारत को अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले अब्दुल्लातीफ अलनेसेफ से भी मुलाकात की।
विपक्ष ने आंबेडकर को लेकर शाह के बयान को गलत तरीके से किया पेश : मांझी
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने गत दिनों संसद में हुई अप्रिय घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही बाबा साहेब का सबसे ज्यादा सम्मान हुआ है।
एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते एएसआई को किया गिरफ्तार
औद्योगिक नगरी टंडवा थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संगीता मिंज को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया चौक पर हुई। जब महिला एएसआइ संगीता मिंज चतरा से सिमरिया लौट रही थी।