ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव
ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में नए साल के मौके पर छुट्टी होने की वजह से कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।
महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना महंगा हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,150 रुपये से लेकर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,650 रुपये से लेकर 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बनी हुई है।
सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट
साल के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 दिसंबर को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2024 के आखिरी लिस्टिंग रही धमाकेदार
यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 89.94% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 85.9% ऊपर ₹1,460 पर लिस्ट हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस के IPO का इश्यू प्राइस ₹785 था।
सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स का शेयर 53.45% ऊपर ₹600 पर लिस्ट
सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 53.45% ऊपर ₹600 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 52% ऊपर ₹593.70 पर लिस्ट हुआ।
वित्त मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ की बजट पूर्व पांचवीं बैठक
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ पांचवीं बजट-पूर्व परामर्श बैठक की। सीतारमण की अध्यक्षता में यह बैठक आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के हिस्से के रूप में आयोजित की गई,
इस हफ्ते सोना-चांदी में रही बड़ी बढ़त
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 20 दिसंबर को सोना 75,377 रुपए पर था, जो अब (28 दिसंबर) को 76,436 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,059 रुपए बढ़ी है।
धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा का जन्मदिन आज
आज यानी 28 दिसंबर को भारत के 2 बड़े बिजनेस टायकून्स का जन्मदिन है। रतन टाटा… एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने उन्हें सौंपी गई विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया।
रिलायंस ने कार्किनोस हेल्थकेयर को 375 करोड़ में खरीदा
उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी ने प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य देखभाल प्लेटफॉर्म कार्किनोस का 375 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।
भारत में जल्द लॉन्च होगी मारुति सुजुकी ई-विटारा
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो-2025 में पेश करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले सुजुकी ने एक वीडियो जारी किया है,