सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स का शेयर 53.45% ऊपर ₹600 पर लिस्ट

News Saga Desk

मुंबई। सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 53.45% ऊपर ₹600 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 52% ऊपर ₹593.70 पर लिस्ट हुआ। सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹391 था। वहीं, वेन्टिव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 11.7% ऊपर ₹718.15 पर लिस्ट हुआ। इसके साथ ही NSE पर यह शेयर इश्यू प्राइस से 11.3% ऊपर ₹716 पर लिस्ट हुआ। वेन्टिव हॉस्पिटैलिटी के IPO का इश्यू प्राइस ₹643 था। जबकि, कैरारो इंडिया लिमिटेड का शेयर NSE पर ऊपरी इश्यू प्राइस से 7.53% नीचे ₹651 पर लिस्ट हुआ। इसके साथ ही BSE पर यह शेयर ऊपरी इश्यू प्राइस से 6.25% नीचे ₹660 पर लिस्ट हुआ। कैरारो इंडिया के IPO का इश्यू प्राइस ₹704 था।

গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

Read More