शेयर बाज़ार में लिस्टिंग के ज़रिये 2 कंपनियों की एंट्री
घरेलू शेयर बाजार में आज दो कंपनियां ने अपने शेयरों की लिस्टिंग के जरिए दस्तक दी। इनमें एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है, जबकि दूसरी ओर कंपनी एसएमई सेगमेंट की है।
रेडमी 14C स्मार्टफोन ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
चाइनीज कंपनी शाओमी ने बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन ‘रेडमी 14C’ को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
सेंसेक्स और NIFTY50 में 1% से अधिक की गिरावट
News Saga Desk मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 390 अंक की गिरावट है, ये 23,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 3 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक सबसे ज्यादा 3.68% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में गिरावट के तीन कारण रिजल्ट सीजन निवेशकों को चिंतित कर रहा है। तीसरी तिमाही के अपडेट के बाद एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के शेयर 2% गिरकर 1,714 रुपए पर आ गए हैं। इस हफ्ते लगभग 36 कंपनियां अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें टीसीएस, डीमार्ट, मोबिक्विक और आईआरईडीए जैसी कंपनियां शामिल हैं। चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस का भारत में दूसरा केस मिला है। सोमवार को 3 महीने की बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) नाम का संक्रमण मिला। HMPV वायरस खांसने और छींकने से फैलता है। इस वायरस के देश में फैलने की आशंका का असर बाजार पर दिख रहा है। फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स लगातार बिकवाली कर रहे हैं। एनएसडीएल के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में अब तक 4,285 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। केवल 3 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹4,227.25 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹820.60 करोड़ के शेयर खरीदे।
जामनगर रिफाइनरी की 25वीं वर्षगांठ पर अनंत अंबानी ने जामनगर और वंतारा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जताई
जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह के दौरान एक संबोधन में, अनंत अंबानी ने जामनगर और इसकी महत्वाकांक्षी संरक्षण पहल, वंतारा के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि की।
लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना महंगा हुआ है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। सोने की कीमत में आज 800 रुपये से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है।
कोटक, AU स्मॉल और कैपिटल-स्मॉल बैंक में निवेश करेगा HDFC
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC को कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश की मंजूरी दी है।
अडाणी के खिलाफ तीन मामलों की सुनवाई एक साथ होगी
न्यूयॉर्क की एक कोर्ट ने उद्योगपति गौतम अडाणी समेत अन्य लोगों के खिलाफ अरबों रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप के 3 मामलों की सुनवाई एक साथ करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया कि इन मामलों की सुनवाई एक संयुक्त मुकदमे में एक साथ की जाएगी।
2025 में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव मेंबदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में नए साल पर आज लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है।
रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन 6550mAh बैटरी के साथ लॉन्च
टेक कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को भारत में पोको X7 प्रो नाम से बेचा जाएगा। रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400-अल्ट्रा चिपसेट वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
शेयर बाजार से निवेशकों को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, तूफानी तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े, आईटी सेक्टर की उछाल और अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद के कारण जोरदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में जबरदस्त तेजी आ गई।