आज सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम में गिरावट
सोने की कीमतों में आज यानी 17 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 115 रुपए बढ़कर 79,299 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 79,184 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,029 रुपए कम होकर 90,755 रुपए प्रति किलो हो गई है।
पीएम मोदी ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज (17 जनवरी) से शुरू हो गया है। इसमें पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है।
अडाणी के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने समेटा अपना कारोबार
गौतम अडाणी, जैक डोर्सी और कार्ल इकान समेत कई अरबपति कारोबारियों को निशाना बनाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपना कारोबार समेट लिया है। इसके संस्थापक नाथन एंडरसन ने गुरुवार को कंपनी बंद करने की घोषणा की।हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि उन्होंने कंपनी को बंद करने का फैसला लिया है।
वॉट्सऐप में अब सेल्फी स्टिकर्स बना सकेंगे यूजर
पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप के यूजर्स अब सेल्फी स्टिकर्स बना सकेंगे। स्टिकर पैक दूसरों के साथ शेयर कर सकेंगे। इसके साथ फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नए फिल्टर का ऑप्शन भी उपलब्ध हो गया है। मेटा ने वॉट्सऐप में एक नया अपडेट रोलआउट किया है,
मेटा 5% लोगों को नौकरी से निकालेगी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा अपने 3600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। मेटा ने परफॉरमेंस बेस्ड जॉब कट पॉलिसी के तहत यह फैसला लिया है। कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि इससे कंपनी ने लगभग 5% कर्मचारी प्रभावित होंगे।
सेंसेक्स 224 अंक की तेजी के साथ 76,724 पर बंद
सेंसेक्स आज यानी 15 जनवरी को 224 अंक की तेजी के साथ 76,724 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 23,213 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट रही।
रॉकेट बने अदाणी ग्रुप के सभी शेयर, अदाणी पावर में 18% की तूफानी तेजी
पिछले कुछ हफ्तों से अदाणी ग्रुप की कंपनियों जैसे अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शेयर बाजार में इनके शेयर रॉकेट बने हुए हैं। मंगलवार, 14 जनवरी को अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई, जिससे ये सभी हरे निशान पर पहुंच गए।
डेल्टा ऑटोकॉर्प की लिस्टिंग से निवेशक गदगद, आईपीओ निवेशकों को 30 प्रतिशत का मुनाफा
डेल्टिक ब्रांड के नाम से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी डेल्टा ऑटोकॉर्प की आज स्टॉक मार्केट में शानदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 130 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयर 34.62 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 175 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए।
डॉलर की तुलना में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 61 पैसा टूट कर रुपया 86.61 के स्तर पर आया
डॉलर इंडेक्स की मजबूती और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज डॉलर की तुलना में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। भारतीय मुद्रा आज डॉलर के मुकाबले 86 रुपये के
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का शेयर 22.8% ऊपर ₹172 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹140
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपने इश्यू प्राइस से 22.8% ऊपर 172 रुपए पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 25.71% ऊपर 176 रुपए पर लिस्ट हुआ। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का इश्यू प्राइस 140 रुपए था।