शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक लुढ़का
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 570.97 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 76,807.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 185.45 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 23,246.05 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
जनवरी में बिकवाल की भूमिका में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, बाजार से अभी तक 22,194 करोड़ निकाले
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जनवरी के महीने में अभी तक लगातार नेट सेलर (शुद्ध बिकवाल) की भूमिका निभा रहे हैं। इस साल 1 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के कारोबार में विदेशी निवेशक भारतीय स्टॉक मार्केट से 22,194 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं। इसमें सिर्फ पिछले सप्ताह ही यानी 6 से 10 जनवरी के बीच विदेशी निवेशकों ने 16,854.25 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।
जेसन्स इंडस्ट्रीज ने SEBI के पास DRHP फाइल किया
मुंबई बेस्ड जेसन्स इंडस्ट्रीज ने IPO के माध्यम से फंड जुटाने के लिए स्टॉक मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। 5 रुपए के फेस वैल्यू वाले इस इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए कंपनी 300 करोड़ के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी।
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निवेशकों ने गंवाए 5.70 लाख करोड़ रुपये
घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवाल और बिकवाल एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश में लग गए, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।
S25 स्मार्टफोन सीरीज नेक्स्ट जेनरेशन AI फीचर्स के साथ आएगी: लॉन्चिंग इवेंट 22 जनवरी को होगा
टेक कंपनी सैमसंग ने अपने एनुअल लॉन्चिंग इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड 2025’ की डेट अनाउंस कर दी है। यह इवेंट 22 जनवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में होगा जो भारतीय समयानुसार रात के 11:30 मिनट पर लाइव होगा। इवेंट में कंपनी स्मार्टफोन की अपनी फ्लैगशिप S सीरीज लॉन्च करेगी।
SIP निवेश पहली बार 26 हजार करोड़ पार: एक साल में 50% बढ़ा
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिये म्यूचुअल फंड्स में निवेश लगातार बढ़ रहा है। बीते दिसंबर में पहली बार मासिक SIP 26 हजार करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई। दिसंबर 2023 में यह 17,610 करोड़ थी, जो बीते माह 50.25% बढ़कर 26,459 करोड़ रुपए हो गई। इस बीच म्यूचुअल फंड फोलियो भी रिकॉर्ड 22.50 करोड़ तक पहुंच गए।
स्टॉक मार्केट में परमेश्वर मेटल की जोरदार एंट्री, पहले दिन ही आ ईपीओ निवेशकों को 45.44 प्रतिशत का मुनाफा
मेटल सेक्टर की कंपनी परमेश्वर मेटल के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयर 61 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इनकी लिस्टिंग 38.52 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ 84.50 रुपये के स्तर पर हुई।
सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट: IT और रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे
सेंसेक्स में आज 700 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
उपज बेचने के लिए किसानों काे बाजार सम्पर्क पहुंच प्रदान करेगा गूगल
उत्तर प्रदेश सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया ने लाखों किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए जेमिनी-संचालित और बेकन-सक्षम उत्तर प्रदेश ओपन नेटवर्क फॉर एग्रीकल्चर के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उप्र सरकार की ओर से मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और गूगल क्लाउड इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अनिल भंसाली ने हस्ताक्षर किए
भारत में कलाउड-एआई बिजनेस में तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट
NEWS SAGA DESK बेंगलुरु। अमेरिका की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में क्लाउड और कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए तीन अरब डॉलर (25,722 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। नडेला ने कहा कि देश के एआई परिवर्तन में तेजी लाने में मदद करने के लिए भारत में एआई बुनियादी ढांचे और कौशल में हमारे नए निवेश की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। सीईओ सत्य नडेला ने बेंगलुरु में माइक्रोसॉफ्ट एआई टूर के मंच से कहा कि माइक्रोसॉफ्ट अगले दो साल में भारत में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। इसमें नए डेटा सेंटर की स्थापना और भारत में एआई इनोवेशन को गति देना शामिल होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 10 मिलियन लोगों को प्रशिक्षित और कुशल बनाने के लिए एक व्यापक योजना साझा की, जिससे प्रौद्योगिकी पर भारत के साथ साझेदारी करने की उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का जिक्र उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट पर भी किया है। नडेला ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए लिखा, भारत को एआईप्रथम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने और देश में अपने निरंतर विस्तार पर मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस एआई प्लेटफॉर्म बदलाव से हर भारतीय को लाभ मिले।