सिरमटोली केबल स्टे ब्रिज का निर्माण शुरू
सिरमटोली फ्लाइ ओवर को पटेल चौक से निवारणपुर की ओर से जोड़ने के लिए केबल स्टे ब्रिज बनाया जा रहा है। यह रांची रेलवे स्टेशन की लाइन के ऊपर बन रहा है।
रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, ड्राइवर और खलासी की मौत
रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में मंगलवार को सरिया लदा एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर
सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। वे RBI के 26वें गवर्नर होंगे और मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।
एसएम कृष्णा का निधन: दिग्गज का राजनीतिक करियर, विरासत और ‘ब्रांड बेंगलुरु’
एसएम कृष्णा 45 से अधिक वर्षों तक कांग्रेस के साथ थे । 2017 में कांग्रेस छोड़ वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
वयोवृद्ध राजनेता सोमनाहल्ली मलैया कृष्ण, या एसएम कृष्णा, जिन्हें ‘ब्रांड बेंगलुरु’ को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के लिए जाना जाता है, का मंगलवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम
झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले रविंद्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का निरीक्षण करते दिखे हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 10 दिसंबर को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 421 रुपए बढ़कर 77,113 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,692 रुपए प्रति दस ग्राम थी।
शिक्षक भर्ती घोटाले में CBI से HC का कड़ा सवाल
पूछा- मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए क्यों मांगी जा रही मंजूरी…कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को शिक्षक भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार दिखाने के उसके तरीके पर सीबीआई से सवाल पूछे। कोर्ट ने पूछा कि सीबीआई बार-बार इजाजत मांगकर क्या दिखाना चाहती है।
INDIA ब्लॉक का धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
संसद के शीतकालीन सत्र का मंगलवार (10 दिसंबर) को 11वां दिन है। INDIA ब्लॉक ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर ली।
कचरा प्रबंधन पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती
कचरा अब केवल शहरों की समस्या नहीं है। शहरीकरण और आधुनिकीकरण की होड़ में गांव-देहात भी कचरे की समस्या को झेलने को मजबूर हैं। पर्यावरण के नजरिये से घरों के निकलने वाले कूड़ों से अधिक प्लास्टिक कचरा, मेडिकल कचरा, इलेक्ट्रॉनिक कचरा इत्यादि ज्यादा नुकसानदेह हैं। एक अनुमान के मुताबिक देशभर से हर रोज निकलने वाले करीब तीन लाख मीट्रिक टन कूड़े में से तमाम नए तरह के कूड़े पैदा होने के चलते केवल एक चौथाई कूड़े का निबटान आसानी से हो पा रहा है।