बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली
जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे कसाब मोहल्ला में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को सद्दाम कुरैशी (30) को गोली मार दी। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बांह में गोली लगी है। गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या दो बताया जा रहा है।
जिले के तीन मुखिया को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
सीवान के तीन पंचायतों का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। इसमें दरौंदा प्रखंड के दो पंचायतों में जलालपुर से बबिता देबी और रुकुंडीपुर से बबिता देबी का चयन किया गया है।
झारखंड में अब शीतलहर की संभावना
दो दिनों के बादल और बारिश के बाद आज से मौसम साफ हो गया है। आसमान के साफ होते ही ठंड में काफी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अभी राज्य में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने वाली है।
11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में सबसे अधिक पैसा महिला बाल विकास विभाग को आवंटित किया गया है। जिसके तहत सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ आवंटित की है।
टोरंटो में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास के बाहर हिंदुओं का प्रदर्शन, अत्याचार के लिए मोहम्मद यूनुस की आलोचना
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार से कनाडा में रह रहे भारतीय चिंतित और गुस्से में हैं। उन्होंने आज टोरंटो में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर हिंदुओं से एकजुटता का आह्वान किया। कनाडा में रहने वाले हिंदुओं के संगठन ‘कनाडा हिंदू वॉलंटियर्स’ ने एक्स हैंडल पर प्रदर्शन का ब्यौरा देते हुए फोटो कोलाज जारी किया है।
प्राइमरी मार्केट में पांच कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग, 13 दिसंबर तक लगाई जा सकेगी बोली
विशाल मेगा मार्ट और मोबिक्विक समेत समेत पांच कंपनियों के आईपीओ की लॉन्चिंग से प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी हुई है। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जबकि दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।
कूचबिहार राज्य की मांग के लिए आंदोलन जारी
ग्रेटर कूचबिहार पीपल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) द्वारा कूचबिहार को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार सुबह असम-पश्चिम बंगाल सीमा के जोड़ाई स्टेशन पर ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलनकारियों के इस कदम के चलते उत्तर बंगाल के चार जिलों में रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। वो आज महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती पर केंद्रित संग्रह को जारी करेंगे।
सीरिया में फंसे पाकिस्तान के 350 नागरिक लेबनान पहुंचे
सीरिया में फंसे पाकिस्तान के 245 तीर्थयात्रियों सहित लगभग 350 नागरिक लेबनान सीमा पार कर गए । सीरिया में अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद पैदा हुए संकट के बाद पाकिस्तान के सैकड़ों तीर्थयात्री अभी भी फंसे हुए हैं।
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी।