बारिश के बाद ठंड का सितम, 5.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान,अगले 24 घंटे में होगी और गिरावट
राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट होने से आमजनों की परेशानी बढ़ने लगी है। खासकर शाम के बाद कनकनी बढ़ने लगती है और लोग अपने घरों में सिमटकर रह जाते हैं।
CM हेमंत ने बनाया कानून, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
हेमंत सोरेन के कार्यकाल में बने उसे कानून को लागू बनाए रखने पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया है कि झारखंड में निजी कंपनियों में 75 फीसदी नौकरी स्थानीय लोगों को ही देना है।
Bihar CHO Exam: पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि भूषण गिरफ्तार
पेपर लीक का मास्टरमाइंड रवि भूषण को EOU ने गिरफ्तार कर लिया है।EOU ने बुधवार की देर रात बख्तियारपुर में छापेमारी कर रवि भूषण सहित उसके 5 सहयोगी और रिश्तेदारों को भी उठाया है।
BPSC: 1 घंटे पहले एंट्री, एक शिफ्ट में एग्जाम, केंद्रों पर लगा जैमर
बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं बीपीएससी (पीटी) की परीक्षा कल यानी 13 दिसंबर को होने जा रही है। इधर, अभ्यर्थी भी कमर कस चुके हैं।
हैरी ब्रूक बने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज, रोहित शर्मा-विराट कोहली का हुआ बुरा हाल
ICC रैंकिंग में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के जो रुट को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को जारी रैंकिंग में ट्रेविस हेड, कामिंडु मेंडिस और टेम्बा बावुमा को भी फायदा हुआ है। बैटर्स की टॉप-10 लिस्ट में इंडियन विकेटकीपर ऋषभ पंत को 3 पायदान का नुकसान हुआ है।
लेटर भेजकर महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी
गया के महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मंदिर समिति को पत्र भेजकर दी गई है। धमकी मिलते ही मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
भारतीय स्कूली शिक्षा प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता
कोठारी आयोग ने स्कूली शिक्षा में एकरूपता की नींव रखी और शैक्षिक सुधारों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। इसने 14 वर्ष की आयु तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की सिफ़ारिश की, जिसने भारत की शिक्षा प्रणाली में भविष्य के सुधारों के लिए मंच तैयार किया। इस नीति ने शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उद्देश्य समानता में सुधार करना और क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना था।
CUET 2025: बड़ी खबर! 12वीं के बाद किसी भी सब्जेक्ट में दे सकेंगे सीयूईटी
सीयूईटी में छात्रों को समान अवसर दिए जाने के मकसद को पूरा करने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। सब्जेक्ट्स की संख्या कम की गई है, हर पेपर के लिए एक जैसी टाइमिंग रखी गई है, साथ ही हाईब्रिड मोड को खत्म कर दिया गया है।
30 दिन में 3000 पदों के लिए नियुक्ति का विज्ञापन
झारखंड में जल्द ही बंपर नियुक्तियां निकलने वाली हैं। हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकता सूची में नौकरी पहले नंबर पर है। सरकार ने इसका रोडमैप तैयार कर लिया है। एक माह में करीब 3000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पत्नी से परेशान होकर सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर की कहानी आपको रुला देगी
बेंगलुरु में बिहार के समस्तीपुर के रहनेवाले एक AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड कर लिया है।बीते 9 दिसंबर को अतुल ने 1 घंटे 20 मिनट और 24 पन्ने का सुसाइट नोट जारी कर कहा कि उनके पास अब सुसाइड करने के सिवा कोई उपाय नहीं है।