राज्यपाल ने 22वें देवघर पुस्तक मेला का किया उद्घाटन
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की पावन भूमि पर ‘22वें देवघर पुस्तक मेला’ का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पुस्तक मेले को ज्ञान, संस्कृति और साहित्य के प्रसार का एक महत्वपूर्ण मंच और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया।
भारत के महान सपूत लाल बहादुर शास्त्री जी की 59वीं पुण्यतिथि
जय जवान जय किसान’ का नारा देने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भारत की घरती पर जन्मे ऐसे महापुरुषों में से हैं, जिन्होंने परिश्रम, कर्तव्य और आचरण से ना केवल अपने देश का मान बढ़ाया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मिसाल पेश की है। उन्होंने छोटी उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने। सिर्फ इतना ही नहीं लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी थे।
प्रेरणास्रोत है स्वामी विवेकानंद का जीवन
स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त महान संत और दार्शनिक थे। उनकी जीवनी एक आदर्श के रूप में स्थापित है। वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ।
श्रीरामलला मंदिर के एक वर्ष पूरे होने पर विधायक ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा अर्चना
जिले के बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ जाकर माथा टेका।
वर्ष 2025 इतना महत्वपूर्ण क्यूँ ?
वर्ष 2025 में चार बड़े ग्रह जो वार्षिक राशिफल को दिखाते है। उन चारो ग्रह का राशी परिवर्तन होगा। इस बात का संकेत है की 2025 में बड़े परिवर्तन दिखेगा। कहीं अचछे तो कहीं बुरे प्रभाव दिखेंगे। 12 राशियों में इन परिवर्तन का अलग-अलग प्रभाव दिखेंगे। सबसे बड़े ग्रह शनि 29 मार्च 2025 को अपना राशी बदलकर मीन राशी में प्रवेश करेंगे।
मकर संक्रांति 14 जनवरी को: एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट व विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि मकर संक्रांति हर वर्ष 14 जनवरी को मनाई जाती है।हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है, जो एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है।
सांसद पप्पू यादव ने 12 को बिहार बंद का किया ऐलान
बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी की परीक्षा रद्द कराने के लिए 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। इससे पहले पप्पू यादव ने शनिवार को कहा कि परीक्षा रद्द कराने के लिए पटना हाई कोर्ट में 150 पेज की याचिका दायर की गई है।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने एक ही दिन में चार अध्यादेश लाने का फैसला किया
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ‘ओली’ ने कैबिनेट की बैठक में एक साथ चार अध्यादेश लाने का फैसला किया है। शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुई कैबिनेट बैठक 12 बजे समाप्त हुई। इस दौरान चार अध्यादेश जारी करने के लिए राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिश करने का फैसला किया गया है।
दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट, 2026 करोड़ का नुकसान
विधानसभा चुनाव से 25 दिन पहले दिल्ली में शराब नीति को लेकर CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट लीक हुई है। इसमें सरकार को 2026 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लॉस होने की बात कही गई है। इंडिया टुडे ने दावा किया है कि रिपोर्ट की कॉपी उसके पास है।
ठप हुई भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट, महीनेभर में तीसरी बार हुआ ऐसा
आईआरसीटीसी की वेबसाइट एक बार फिर से डाउन हो गई है, जिससे रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग और कैंसेलेशन में परेशानी हो रही है। प्लैटफॉर्म पर पहुंचने की कोशिश करने वाले यात्रियों को एक एरर मैसेज दिखा, जिसमें बताया गया कि बुकिंग और कैंसिलेशन सेवाएं अगले एक घंटे तक उपलब्ध नहीं होंगी और असुविधा के लिए खेद जताया गया है।