लॉस एंजिलिस में आग से अब तक 24 लोगों की मौत
लॉस एंजिलिस दावानल से जूझ रहा है। गरम और तेज हवा चल रही है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि लॉस एंजिल्स में लगी आग से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार देररात से बुधवार तक क्षेत्र में तेज हवा चलने की आशंका से लोग भयभीत हैं।
किरण राव ने आमिर खान के परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में की खुलकर बात
आमिर खान और किरण राव 2021 में अलग हो गए। 2005 में शादी के बाद उनका 16 साल तक रिलेशनशिप रहा और फिर तलाक हो गया। अब, किरण राव ने तलाक, रिश्ते के बाद की दोस्ती, सम्मान और आमिर के परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। “हम बहुत आसानी से अलग हो गए, क्योंकि हम उस बिंदु पर पहुंच गए थे जहां हम तलाक के लिए तैयार थे। हमने अपनी शादी बचाने की बहुत कोशिश की।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक लुढ़का
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 570.97 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 76,807.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 185.45 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 23,246.05 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
झारखंड के प्रशांत लंदन में कंजरवेटिव पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार बनाए गए
झारखंड के बेटे प्रशांत कुमार को यूके की कंजरवेटिव पार्टी ने 2026 के चुनावों के लिए काउंसलर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। यह झारखंड और संपूर्ण भारतीय समुदाय के लिए एक गर्व का क्षण है और एक प्रेरणादायक “रैग्स टू रिचेस” कहानी है, जिसमें कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ गया है।
झारखंड में संक्रांति के दिन छाएगा घना कोहरा, 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान
झारखंड के मौसम में फिर बदलाव शुरू हो गया है। राज्य के अधिकतर जिले में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। हजारीबाग और कोडरमा में घने बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हुई है। बादल छाने से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है।
महाकुंभ का पहला स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। आज 1 करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। भक्तों पर 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है।
समाज को स्वामी विवेकानंद व बाबा साहेब अंबेडकर ने नई दिशाः मनोहर लाल
रोहतक। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र को स्वामी विवेकानंद तथा बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर ने नई दिशा दी। समाज कल्याण तथा राष्ट्र उत्थान में इन दोनों महान विभूतियों को विशेष, अतुलनीय योगदान है। रविवार को केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित संविधान गौरव समारोह तथा राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जनवरी में बिकवाल की भूमिका में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, बाजार से अभी तक 22,194 करोड़ निकाले
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जनवरी के महीने में अभी तक लगातार नेट सेलर (शुद्ध बिकवाल) की भूमिका निभा रहे हैं। इस साल 1 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के कारोबार में विदेशी निवेशक भारतीय स्टॉक मार्केट से 22,194 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं। इसमें सिर्फ पिछले सप्ताह ही यानी 6 से 10 जनवरी के बीच विदेशी निवेशकों ने 16,854.25 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।
राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं पूर्व सैनिक : राज्यपाल
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उनका योगदान समाज एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय है।
राज्यपाल रांची के गुरुनानक स्कूल सभागार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित ‘पूर्व सैनिक महासम्मेलन के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
रघुवर दास पहुंचे चतरा, भद्रकाली मंदिर में की पूजा
ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को चतरा पहुंचे। दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे आज यहां प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की। यहां पहुंचने के बाद चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास