जल्द हो सकता है झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव
झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नई कमिटी के गठन के लिए जल्द ही चुनाव हो सकते हैं। रविवार को काउंसिल की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की तिथि निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि आगामी 15 दिनों के भीतर जेनरल बॉडी (जीबी) की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
फरवरी-मार्च तक साइकिल खरीद की टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी, पांच लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
झारखंड सरकार ने 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण की योजना को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस योजना के तहत, लगभग पांच लाख विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी। साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने इसकी खरीदारी की टेंडर प्रक्रिया फरवरी-मार्च 2025 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
झारखंड कैडर के 10 आइपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति
झारखंड कैडर के 10 आइपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति पाने वाले आइपीएस अधिकारियों में ऋषभ कुमार झा, अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार और पूज्य प्रकाश शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिले को दी 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले को 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 198 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उद्घाटन तथा 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
बम विस्फोट में बालक घायल
कूचबिहार जिले के माथाभांगा के हजाराहाट ग्राम पंचायत इलाके में खेलते समय बम फटने से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चंद्रकुमार बर्मन नाम का 10 वर्षीय बालक अपने घर के पास बगीचे में दोस्तों के साथ खेल रहा था।
राशिफल : 13 जनवरी, 2025
मेष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 21 मार्च से : राजीव शुक्ला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने बीसीसीआई की विशेष आम बैठक के बाद मुंबई में यह घोषणा की। हालांकि प्लेऑफ या फाइनल की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का शेयर 22.8% ऊपर ₹172 पर लिस्ट: इश्यू प्राइस ₹140
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपने इश्यू प्राइस से 22.8% ऊपर 172 रुपए पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 25.71% ऊपर 176 रुपए पर लिस्ट हुआ। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का इश्यू प्राइस 140 रुपए था।
गढ़वा एसडीएम संजय कुमार की अनूठी पहल
आपने टीवी में कई ऐसे टॉक शो देखें होंगे, जहां लोग अपने दिल की बात साझा करते हैं। खुल कर अपनी बात रखते हैं। ऐसे शोज में बात करने से कई बार परेशानियों का समाधान भी मिलता है। आम लोग प्रशासन से खुल कर बात करें, अपनी परेशानी बताएं इसके लिए गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने टॉक शो के पैटर्न पर अनूठी पहल शुरू की है।
श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंका की नौसेना ने उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 08 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया है। यह जानकारी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति से मिली।