विश्व हिंदी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन 2025 का आयोजन
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर 40 से अधिक देशों से आए हिंदी साधकों और साहित्यकारों ने `अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन 2025 में वैश्विक हिंदी चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर गहन चर्चा की। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका से आए डॉ. धनंजय ने कहा कि हिंदी मनोविज्ञान और प्रकृति से जुड़ने की भाषा है।
बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चल रहें लोगों को डीटीओ ने पहनाया माला
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता लाने को लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना
मेरी जोखिम लेने की क्षमता का अभी पूरी तरह उपयोग हुआ ही नहीं : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोई वीआईपी नहीं बल्कि एक आम आदमी हैं। उन्हाेंने कहा कि वह कभी कम्फर्ट जोन में नहीं रहे और उनकी जोखिम लेने की क्षमता का अभी तक पूरी तरह से उपयोग नहीं हुआ है।
विकसित भारत के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग प्रवासी भारतीयः राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि हमारा देश वर्ष-2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय मिशन में विदेश में रहने वाले लोगों सहित प्रत्येक भारतीय की सक्रिय और उत्साही भागीदारी की आवश्यकता है। भारतीय प्रवासी इस दृष्टिकोण का एक अभिन्न अंग हैं।
देश को मिले 35 नए आईआरएस अधिकारी
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज पलासमुद्रम (आंध्र प्रदेश) स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) में भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) अधिकारियों के 74वें बैच की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता की।
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निवेशकों ने गंवाए 5.70 लाख करोड़ रुपये
घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवाल और बिकवाल एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश में लग गए, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।
मंईयां सम्मान योजना का दोहरा लाभ लेने वाले लोगों के खिलाफ डीसी द्वारा कार्रवाई का आदेश
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। ताजा मामला जमशेदपुर का है। यहां 375 ऐसे लाभुकों की पहचान की गई है जो पहले से सर्वजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे। इन सबकों सर्वजन पेंशन योजना के साथ-साथ मंईयां सम्मान योजना की भी राशि मिल रही थी।
14 हजार अपराधियो को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवादा जिले में अपराधियों व अलग-अलग मामले में फरार चल रहे वारंटियों पर शामत आ गई है। एसपी अभिनव धीमान ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने 14 हजार से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी को लेकर प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है।नतीजतन बड़ी
रामगढ़ चुट्टूपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा
गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा
4.5 करोड़ की हेरोइन और यावा टैबलेट समेत दो गिरफ्तार
असम पुलिस द्वारा कछार और लखीमपुर में चलाए गए दो अलग-अलग अभियान के दौरान दो ड्रग्स तस्करों को यावा टैबलेट और हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है।