सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ट्रॉमा केयर की होगी पढ़ाई

News Saga Desk

पटना : बिहार के सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ट्रॉमा केयर की पढ़ाई होगी। इसके लिए पूरी तरह से तैयार किया सिलेबस होगा, जिसके आधार पर बच्चे पढ़ाई करेंगे। ट्रॉमा केयर का सिलेबस तैयार करने में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और ट्रॉमा पर काम करने वाले चिकित्सकों से सहयोग लिया जाएगा। राज्य सरकार इसकी तैयारी कर रही है। परिवहन और आपदा प्रबंधन विभाग ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है।

शीघ्र ही इस संबंध में एक प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। बता दें कि इस प्रस्ताव के मुताबिक सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को ट्रॉमा केयर से जोड़ा जाएगा। इसमें उन्हें यह बताया जाएगा कि दुर्घटना के दौरान अगर कोई घायल हो जाये, तो उसे किस तरह से गोल्डन समय में केयर करते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है।

इसके लिए तैयार सिलेबस में विभिन्न प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं और घायलों के बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी रहेगी। इसके जरिए बच्चों को यातायात सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। परिवहन विभाग का मानना है कि बच्चे अगर ट्रॉमा केयर के संबंध में स्कूल और कॉलेज में पढ़ेंगे, तो वह कभी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। सिलेबस में ट्रॉमा के अलावा यातायात सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी रहेगी। जिसे बच्चे पढ़कर कभी भूल नहीं पायेंगे और दुर्घटना में घायल लोगों की सहायता करने में भी देर नहीं करेंगे।

Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More