कोटवा के फतुआ में किशोरी की धारदार हथियार से किया घायल

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण : पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा पंचायत अंतर्गत फतुआ गांव में 11 वर्षीय किशोरी की उसके घर में ही बुरी तरह से धारदार हथियार से काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया और घर में आग भी लगा दी गई।

घायल किशोरी जयप्रकाश यादव की पुत्री चुनचुन कुमारी बताई गई है। परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व 112 टीम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जांच किया , इसके अलावा बुधवार को बेतिया से डॉग स्क्वायड एव फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पीआर पूछ कर निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य संग्रह किया है। वहीं घायल किशोरी को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया जहा से चिकित्सको ने उसे पटना रेफर कर दिया।

इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताते है कि किशोरी घर में ही सोई थी , इस बीच उस पर धारदार हथियार से वार किया गया जिसमे उसका सर व गर्दन बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी अदावत एक कारण बताया जा रहा है।

गांव में ही एक साल पहले शंभू राय की हत्या हुई थी , इस मामले में जय प्रकाश यादव का नाम आया था। तब विवाद के दौरान रड से सर पर वार करने से शंभू राय की मौत हो गई थी। इसके अलावे पुलिस इस घटना के अन्य पहलू पर भी सूक्ष्मता से जांच कर रही है। बहरहाल घायल किशोरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर समाचार प्रेषण तक घटना को लेकर थाने में किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है।

Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More