झारखंड के 16 जिलों का तापमान 9 डिग्री से नीचे

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पिछले तीन दिन तापमान में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। फरवरी के पहले सप्ताह में ही गर्मी के आने का एहसास होने लगा। इसके बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली और 24 में 16 जिले का तापमान 9 डिग्री या इससे नीचे पहुंच गया। अब मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इसके संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव संभव है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह में तो हल्का धुंध रहेगी लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश होने के संकेत नहीं दिए हैं।

पिछले 24 घंटे में ऐसा मौसम का मिजाज

इधर राज्य में सबसे कम तापमान पिछले 24 घंटे में चतरा का रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची में शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी रही है।


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More