सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बने माता-पिता

News Saga Desk

हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी माता-पिता बने हैं। अथिया ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। फिर, अब एक और सेलेब्रिटी कपल ने अपने जीवन में खुशियों का स्वागत किया है। अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान भी माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देते हुए सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की।

सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बच्चे की पहली झलक दिखाई गई है। पहली तस्वीर में यह कपल कैमरे के लिए पोज दे रहा है, जहां जहीर की गोद में उनका नन्हा बेटा आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर एक अलग ही चमक और खुशी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तस्वीर और भी खास है, इसमें सागरिका और जहीर का हाथ अपने बेटे के नन्हे हाथ को थामे हुए नजर आ रहा है। यह तस्वीर एक भावनात्मक जुड़ाव और नए जीवन की शुरुआत को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। इसमें उन्होंने बच्चे का नाम भी बताया है। सागरिका और जहीर ने अपने लाड़ले बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। सागरिका ने पोस्ट में कहा, “प्यार, प्रार्थना और कृतज्ञता के साथ, हम अपने प्यारे बच्चे का स्वागत करते हैं।” कपल के इस खुशखबरी देने के बाद बधाईओं की बारिश हो रही है।

अभिनेत्री सागरिका ने वर्ष 2017 में एक क्रिकेटर से शादी की थी। जहीर खान के साथ उन्होंने शादी करके एक नई जिंदगी शुरू की थी। शादी के 8 साल बाद उनके घर पालना आ गया है। सागरिका 39 साल की उम्र में पहली बार मां बनी हैं। उनके घर नया मेहमान आया है।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More