रांची में मौसम का मिजाज बदला, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि 

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में मौसम ने करवट ले लिया है। यहां सुबह से धूप और मौसम साफ था लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया आसमान में बादल छाने लगे और वज्रपात होना लगा। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। आसमान से बड़े-बड़े बर्फ के गोली गिर रहे है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। ये जो तस्वीर है वो रांची हुंडरू की है। यहां एक बड़ा बर्फ का गोला गिरने से कार का शिशा टूट गया है। हालांकि इससे किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

हालांकि मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी भी जारी किया था। मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर बाकी हिस्सों में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश और वज्रपात भी हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मौसम में इसी तरह बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। 


Read More News

Read More