आज रांची में ED ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

News Saga Desk

रांची। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी पर दर्ज मामले के विरोध में आज कांग्रेस के नेता रांची ED ऑफिस का घेराव और प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से होने वाले प्रदर्शन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर ईडी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले को झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग राजनीतिक एजेंडे के तहत किया जा रहा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और 5500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की गई थी, जिसे हमने विफल कर दिया। जब भी चुनाव आते हैं या कोई बड़ी राजनीतिक गतिविधि होती है, तब इस तरह की कार्रवाई में तेजी लाई जाती है। गुजरात में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम में सम्मेलन की सफलता के बाद एक बार फिर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।


Read More News

Read More