आज भी झारखंड में बारिश के आसार, वज्रपात को भी लेकर अलर्ट

News Saga Desk

रांची। झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के अनुमान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ सभी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वज्रपात का भी अलर्ट है। वहीं, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर सभी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। 19 अप्रैल को पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में करीब सभी स्थानों पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक बारिश 93.0 एमएम पुटकी (धनबाद) में दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।


Read More News

Read More