संस्कार भारती ने पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में एक साथ दीये जलाकर कश्मीर और मुर्शिदाबाद के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
संस्कार भारती, पश्चिम बंगाल दक्षिण बंग प्रांत की ओर से 27 अप्रैल, रविवार को शाम सात बजे प्रदेश के 11 जिलों में एक साथ श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।
कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील से मारपीट का आरोप, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज
कलकत्ता हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और चार बार के तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर एक अन्य वकील के साथ कोर्ट परिसर में पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित अधिवक्ता अशोक कुमार नाथ ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
17 हजार 206 लोग अयोग्य सूची में नहीं — शिक्षामंत्री ब्रात्य बसु ने आंदोलनकारी शिक्षकों से किया काम पर लौटने का आग्रह
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएससी आंदोलनरत शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों से अपील की कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए काम पर लौटें।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जाफराबाद पहुंचे, हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों से की मुलाकात
मुर्शिदाबाद में तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस शनिवार को जाफराबाद पहुंचे। यहां कुछ दिन पहले हुई हिंसा में मारे गए हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल को देखकर परिजन भावुक हो उठे।
मुर्शिदाबाद हिंसा : अब तक 315 गिरफ़्तार, दो नाबालिग भी शामिल
वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बीते सप्ताह मुर्शिदाबाद ज़िले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 315 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ़्तार किए गए अधिकतर लोगों को अब तक ज़मानत नहीं मिली है।
भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक और शिक्षाकर्मी
योग्य शिक्षकों की बहाली की मांग और शिक्षकों पर पुलिस अत्याचार के विरोध में मालदा जिले के शिक्षाकर्मियों के एक समूह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए तीन लोगों के परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इमाम और मोअज्जिनों की बैठक में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।
मुर्शिदाबाद में लौटे 140 लोग, शांति बहाल करने में जुटी पुलिस और बीएसएफ
मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग अब धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बीते तीन दिनों में करीब 140 लोग अपने घरों को आ चुके हैं। जबकि बाकी लगभग 360 लोगों को भी घर लाने की कोशिश में पुलिस और बीएसएफ दिन-रात काम कर रही है।
पोइला बैसाख पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बंगालवासियों को शुभकामनाएं
पश्चिम बंगाल में पोइला बैसाख (नववर्ष 1432) के अवसर पर राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मालदा में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, चार घायल
शहर के कृष्णापल्ली इलाके के तुलसीमोड़ में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के कारण माहौल गरमाया हुआ है। घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इधर, घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात रखा गया है।